पाव भाजी कैसे बनाएं – Pav Bhaji Recipe in Hindi

भारत का सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फूड पाव भाजी (Pav Bhaji Recipe in Hindi) है। इसे घर पर बहुत ही आसानी से जल्दी से बनाया जा सकता है। आज हम पाव भाजी रेसिपी बनाने की सबसे आसान ट्रिक आपके साथ शेयर कर रहे है कि पाव भाजी कैसे बनाते है (Pav Bhaji Kaise Banate Hain) इसमें बहुत सारी सब्जियाँ डलती है इसलिए यह सेहत के लिए नुकसानदायी भी नहीं है। तो आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।


पाव भाजी कैसे बनाएं – Pav Bhaji Recipe


        Pav Bhaji Recipe in Hindi

पाव भाजी बनाने की विधि
सबसे पहले हम भाजी बनाएंगे और फिर हम पाव को फ्राई करने का तरीका शेयर करेंगे। तो चलिए भाजी बनाना शुरू करते है-

• भाजी बनाने की सामग्री (bhaji banane ki samagri)
• 8 चम्मच तेल
 2 कटे हुए आलू
 3 चम्मच देशी
 1 कटोरी नमक
 3 कटे हुए प्याज
 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
 4 हरी मिर्च/2 शिमला मिर्च
• 1 चम्मच सूखे मेथी के पत्ते
 2 गाजर
• 1 नींबू
 3 चम्मच पाव भाजी मसाला
 छोटा टुकङा अदरक पिसा हुआ
 3 टमाटर
 1 चम्मच जीरा

भाजी बनाने की विधि (Bhaji Recipe)

  • सबसे पहले हम एक कूकर लेंगे और उसमें 4 चम्मच तेल डाल देंगे।
  • जब तेल गर्म हो जाए तब हम इसमें जीरा डाल देंगे।
  • जैसे ही जीरा भून जाए तब हम इसमें 1 चम्मच पाव भाजी मसाला,गाजर,आलू, मटर और स्वादानुसार नमक डाल देंगे। आप यहाँ अपनी पसंद अनुसार कोई भी सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते है। अगर आप बच्चों के लिए पाव भाजी बनाना रहे है तो आप बच्चों की पसंद की सब्जियों ही इस्तेमाल करें।
  • अब हम इसे दो मिनट तक लगातार मिक्स करेंगे।
  • 2 मिनट बाद हम इसमें आधा लीटर पानी डाल देंगे।
  • अब हमें सभी सब्जियों को 2 सीटी तक पकाना है।
  • 2 सीटी के बाद हम हमें सब्जियों को 2 मिनट तक कम आंच पर पकाना है।
  • अब हम एक बङी कङाही लेंगे।
  • बङी कङाही में मसाला जल्दी पकाता है और सब्जिया खुली-खुली पकती है। सब्जियों के जलने के डर भी कम होता है।
  • अब हम कङाही में 4 चम्मच तेल डाल देंगे।
  • जब तेल गर्म हो जाए तब हम इसमें देशी घी डाल देंगे।
  • घी जब पिघल जाए तब हम इसमें प्याज, हरी मिर्च, पाव भाजी मसाला, लाल मिर्च पाउडर, अदरक और सूखे मेथे के पत्ते डाल देंगे।
  • आप चाहे तो मसाले में रंग भी डाल सकते है। क्योंकि मार्केट में जब पाव भाजी बनाई जाती है तो उसका रंग लाल करने के लिए या तो रंग डाला जाता है और या फिर कश्मीरी लाल मिर्च डाली जाती है। कश्मीरी लाल मिर्च ज्यादा तीखी नहीं होती है और उसका रंग सुंदर होता है।
  • अब हम इसमें आधा नींबू निचोङ कर डाल देंगे।
  • फिर हम इसमें आधा गिलास पानी डाल देंगे।
  • पानी डालते ही मसाला उबलना शुरू हो जाएगा। पानी डालने के बाद हम इसे 2 मिनट तक पकाएंगे।
  • अब हमारा मसाला बिल्कुल तैयार है। आप इसमें बारीक धनिया पत्ता काटकर भी डाल सकते है। इससे मसाले में सुन्दर खूश्बू आएगी।
  • अब हम सारी उबली हुई सब्जियाँ मसाले में डाल देंगे।
  • सब्जियों का पानी फेंकना नहीं है, पानी को मसाले में डाल देना।
  • अगर आपकी सब्जियां अच्छे से पकी नहीं है तो आप इसे मसाले में और पका लें।
  • हमारी सब्जियाँ बिल्कुल अच्छे से उबल चुकी है इसलिए हम इसे चम्मच की सहायता से या किसी भारी चीज की सहायता से इसे मसल लेंगे। आप चाहें तो मसाला ठंडा करने के बाद इसे मिक्सी में दरदरा पीस सकते है। पर मिक्सी में पीसने के बाद आपको भाजी में दोबारा तङका लगाना पङेगा। जिससे उसका टेस्ट बरकरार रहे हमारी भाजी बिल्कुल तैयार है।




पाव तैयार करने की विधि

  • सबसे पहले हम तवा लेंगे और उसे गर्म कर लेंगे।
  • जब तवा गर्म हो जाए तब हम गैस बंद कर देंगे। अगर आप 2 से ज्यादा पाव पका रहें है तो गैंस को बंद न करें, बल्कि गैस की आंच को कम कर दें।
  • अब हम तवे पर घी लगाएंगे।
  • फिर हम तवे पर 2 चम्मच भाजी डालकर उसे चारों तरफ फैला लेंगे। इससे भाजी का टेस्ट पाव के अंदर तक चला जाएगा और पाव में सुन्दर खुश्बू आने लग जाएगी। अगर भाजी नहीं डालना चाहते या फिर आप सोचते है कि इससे जला हुआ-सा टेस्ट आएगा तो फिर आप तवे पर पाव भाजी मसाले का इस्तेमाल करें।
  • अब हम एक पाव लेंगे और उसे आधी मिनट तक एक तरफ से पका लेंगे। पाव को तवे पर सेकते समय घी की छीटे उछलते है तो आप अपने हाथों का ध्यान रखें।
  • इसी तरह हम सारे पाव पका लेंगे। 2-3 पाव सेकने के बाद तवे पर पाव भाजी मसाला या फिर भाजी और लगा लें।
  • हमारे पाव बिल्कुल तैयार है।




No comments

Powered by Blogger.