श्रीखंड कैसे बनाएं – Shrikhand Recipe in Hindi

महाराष्ट्र और गुजरात का सुपर स्वाद श्रीखंड माना जाता है और हम आपके साथ श्रीखंड बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे है। इससे आपको बाहर से श्रीखंडा लाने की जरूरत नहीं है। हम घर पर ही मार्केट से ज्यादा स्वादिष्ट श्रीखंड बना सकते है। आप इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

श्रीखंड कैसे बनाते है (Shrikhand    Kaise Banate Hain)


                    Shrikhand Recipe in Hindi


श्रीखंड बनाने की सामग्री (Shrikhand Banane ki Samagri)
1 किलो दही
3 चम्मच मलाई
काजू और बादाम की कतरन
5 चम्मच पिसी हुई चीनी
केसर के धागे

◙ श्रीखंड बनाने की विधि (Shrikhand Recipe)
 श्रीखंड बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दही होता है।
ध्यान रखें अगर आप श्रीखंड बनाना चाहते हो तो आप दही जमाने के लिए गाढ़ा या मलाईदार दूध का ही उपयोग करें।
◙ दही बिल्कुल गाढ़ा जमना चाहिए इससे ही श्रीखंड का स्वाद बढ़ता है।
◙ सबसे पहले हम एक बर्तन लेंगे और उसके ऊपर एक सूती कपङा रख देंगे।
◙ फिर हम सूती कपङे के ऊपर दही निकाल लेंगे।
दही निकालने के बाद हम दही वाले कपङे को अच्छे से निचोङ कर दही का पानी बर्तन में निकाल देंगे।
फिर हम बर्तन का पानी एक बर्तन में निकाल कर साइड में रख देंगे और बर्तन के ऊपर एक छलनी रख देंगे।
छलनी के अंदर हम दही वाला कपङा बांध कर रख देंगे।
हमें दही को 10-12 घंटे के लिए फ्रिज में रखना है।
इससे दही का सारा पानी निकल जाएगा।
10-12 घंटे बाद हम दही को एक बर्तन में निकालेंगे और उसे अपने हाथों से अच्छे तरीके से फेंट लेंगे।
दही को फेंटकर बिल्कुल मलाईदार व चिकना करना है।
फिर हम दही में मलाई, पिसी हुई चीनी, केसर के धागे, काजू और बादाम की कतरन डाल इसे अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
अब हम श्रीखंड को एक बर्तन में निकाल कर बादाम और काजू की कतरन के साथ सर्व करें।


आशा है कि आपको श्रीखण्ड की रेसिपी की पुरी जानकारी मिल गई है
                हमारे ब्लॉग को पढ़ने के लिए धन्यवाद 







No comments

Powered by Blogger.